फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 40 मिनट की बारिश, गर्मी से मिली राहत, तापमान में तीन डिग्री की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में मौसम की तल्खी की मार से लोगों को राहत मिली है। बुधवार की देर रात अचानक से मौसम ने करवट बदला। आंधी के साथ करीब 40 मिनट तक बारिश हुई।
विज्ञापन

इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बारिश के दौरान आसमान में तेज गरज के साथ बिजली चमकती रही। मौसम में नमी होने के कारण अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की कमी आई है। वहीं, मौमस विभाग ने अंदेशा जताया है कि 23 मई को आंधी संग बारिश हो सकती है।
इन दिनों भीषण गर्मी और धूप की तपिश से हर कोई बेहाल रहा। गर्मी का असर ऐसा रहा कि दोपहर के समय लोग घरों से नहीं निकल पा रहे थे। हालांकि, बीते तीन दिनों मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। तापमान में कमी देखी जा रही थी। बुधवार की रात यानि बृहस्पतिवार की भोर में मौसम ने करवट लिया। तेज हवाएं चली, कुछ देर बाद बारिश हुई।
विज्ञापन

इससे गर्मी से राहत मिली। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे तक आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। दिन का पारा चढ़ते ही तीखी धूप ने थोड़ा लोगों को परेशान किया, लेकिन अन्य दिनों की अपेक्षा धूप बेअसर रही। शाम होते-होते आसमान में घने बादल फिर दिखने लगे। हवाओं में नमी होने के कारण गर्मी से राहत मिली। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें