फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3500 सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नाम वापसी के साथ सभी सीटों की तस्वीर साफ हो चुकी है। जिला पंचायत और ग्राम प्रधान सीटों पर जहां टक्कर है। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य की 50 फीसदी से अधिक सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। निर्वाचन विभाग के मुताबिक साढ़े तीन हजार सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होंगे।
विज्ञापन

जिले में 26 जिला पंचायत सदस्य, 546 ग्राम प्रधान, 661 बीडीसी और 6848 ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर चुनाव हो रहा हैं। वहीं 15 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन, नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इसके साथ ही चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद अब सभी प्रत्याशियों ने अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण तेज कर दिया है। भोर से लेकर देर रात तक मतदाताओं को रिझाने का हर संभव प्रयास हो रहा है। नाम वापसी संग प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य की सभी सीटों की तस्वीर साफ हो गई है। बीडीसी की 661 सीटों पर 3552 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था। नामांकन पत्रों की जांच में 25 निरस्त हुए जबकि 186 ने दावेदारी वापस ले ली। इससे अब मैदान में 3341 प्रत्याशी बचे हैं। ग्राम प्रधान के 5585 ने नामांकन किया, 23 के पर्चे निरस्त हुए जबकि 1019 ने नाम वापस लिया। अब 546 सीटों पर 4543 के बीच मुकाबला होगा। इसी तरह सदस्य के 6884 सीटों के लिए 6311 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। नामांकन जांच और नाम वापसी के बाद 5900 प्रत्याशी बचे हैं। इसमें 3500 वार्डों में सिर्फ एक ही उम्मीदवार हैं। जिससे उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है।
इसी तरह जिला पंचायत की 26 सीटों पर 571ने नामांकन किया। 22 पर्चा निरस्त हो गए और 35 नाम वापस ले लिए। अब 514 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनके बीच मुकाबला होगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि सदस्य की साढ़े तीन हजार सीटों पर मात्र एक-एक उम्मीदवार बचे हैं। ऐसे में निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें