फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात महिलाओं समेत 27 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमित हर रोज मिल रहे हैं। मंगलवार को सात महिलाओं समेत 27 मरीज मिले। 28 संक्रमित कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए। इससे एक्टिव केस की संख्या 205 पहुंच गई है। गोविंदपुर में चार और मदनपुर में एक ही परिवार के तीन संक्रमित मिले।
विज्ञापन

कालीन नगरी में कोरोना की रफ्तार थम नहीं रही। हर रोज 25 से 35 नए मरीज मिल रहे हैं। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि मंगलवार को ज्ञानपुर ब्लॉक के मदनपुर में तीन, गोविंदपुर में चार मरीज एक ही परिवार में मिले। इसके अलावा गुलौरी, खमरिया, औराई, मनापुर सहित अलग-अलग क्षेत्रों में नए संक्रमित मिले। उन्होंने बताया कि 28 संक्रमित स्वस्थ हुए, जिससे एक्टिव केस की संख्या 205 पहुंच गई है। बताया कि 2005 संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इसमें 27 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 1979 की निगेटिव आई। उन्होंने अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराने पर जोर दिया। कहा कि कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीन जरूरी है। कोरोना गाइडलाइन का भी सभी लोग पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें