सौ शय्या अस्पताल परिसर में फायर हाईट्रेंड सिस्टम लगाने के लिए रखी गई पाईप। संवाद
- फोटो : जेतवन परिसर में पूजा करते बौद्ध अनुयायी।
सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल में 2.40 करोड़ रुपये फायर हाईड्रेंट सिस्टम लगाया जाएगा। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है।
अस्पताल की सभी छह बिल्डिंग का सर्वे किया जा रहा है। इसके बाद कार्यदायी संस्था की ओर से पाइप बिछ़ाने का रूट मैप तैयार करेगी। जून माह के पहले सप्ताह से काम रफ्तार पकड़ेगा। कार्यदायी संस्था को एक साल में काम पूरा किया जाना है।
जिले के 100 बेड अस्पताल में रोजाना 500 मरीजों की ओपीडी होती है। इसके अलावा लैब में 700 लोगों की जांच होती है। मरीज तीमरदारों को मिलाकर नियमित 1200 लोग आते हैं। इसके अलावा अस्पताल परिसर में बर्न यूनिट, टीबी अस्पताल, डायलिसिस यूनिट है। मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अस्पताल में अब फायर हाईड्रेंट सिस्टम लगाया जाएगा। हर बिल्डिंग के कमरे से कनेक्टविटी करते हुए पाइप लाइन बिछ़ाई जाएगी।