फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली खोदने को लेकर मारपीट, 23 लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कंधिया गाव में शनिवार को नाली खोदने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुल 23 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न की भी करवाई की है ।
विज्ञापन

घायलों का इलाज भदोही के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
घटना के मुताबिक बारिश का पानी निकालने के लिए गुरुवार को कंधिया गांव में नाली खोदने को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना दोनों पक्षों से जमकर लाठी डंडे और ईट पत्थर चले। इस दौरान नीलेश और सुखराम यादव के पक्ष से हुई मारपीट में कुल 7 लोग घायल हो गए थे। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे चौरी थानाध्यक्ष रामदरस और चौकी प्रभारी दयाशंकर ओझा ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। थानाध्यक्ष रामदास ने बताया कि इस मामले में सुखराम यादव सहित 14 लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि बनवारी सहित 9 लोगों के खिलाफ बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें