कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को 10 महिलाओं समेत 23 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, हालांकि 30 मरीज स्वस्थ हुए। इससे एक्टिव केस की संख्या घटकर 134 पहुंच गई। औराई ब्लॉक में सबसे अधिक 11 मरीज मिले। सभी को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट किया।
नए साल के शुरूआत से संक्रमित मिलने शुरू हुए। जनवरी में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी, हालांकि फरवरी में इसमें कमी आई। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की आई रिपोर्ट में 23 नए मरीज मिले। इसमें औराई ब्लॉक से 11, डीघ से तीन, अभोली से दो, भदोही से दो और सुरियावां से पांच शामिल रहे। इसमें 10 महिलाएं संक्रमण की चपेट में आई। नए मरीजों की अपेक्षा संक्रमित तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। 30 मरीज स्वस्थ होने से एक्टिव केस घटकर 134 पहुंच गए। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि वैक्सीनेशन और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने से महामारी को मात दिया जा सकता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर वैक्सीन लगवाए।