फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: चार दिन में इंडिया कार्पेट एक्सपो में पहुंचे 45 देशों के 220 आयातक

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित चार दिवसीय इंडिया कार्पेट एक्सपो के 48वां संस्करण का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। आयोजक कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) ने दावा किया कि एक्सपो ने स्टाल लगाने वाले कालीन निर्यातकों और आयातकों को पूरी तरह से संतुष्ट किया।
विज्ञापन

अंतिम दिन उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री केपी मलिक के अलावा महानिदेशक विदेश व्यापार, भारत सरकार संतोष सारंगी ने चौथे दिन एक्सपो में कालीनों को देखा सीईपीसी चेयरमैन ने सायं जारी विज्ञप्ति में बताया कि जैसा की लोग एक्सपो के प्रारंभ में चिंतित नजर आ रहे थे, ऐसा कुछ नहीं हुआ। एक्सपो ने सफलता के नए आयाम तय किए। जिन लोगों ने भागीदारी की वे संतुष्ट होकर फेयर से लौट रहे हैं। बताया कि चार दिन में 45 देशों से 220 आयातक तथा 130 आयातक प्रतिनिधि शामिल हुए।
जो भी खरीदार आए, उन्होंने हमारी हस्तकला, हस्तशिल्प को पसंद दिया और अच्छी प्रतिक्रिया दी। हमारे कारपेट एक्सपो के अंतरराष्ट्रीय मानकों को छुआ। एक्सपो में 159 कालीन निर्माताओं ने अपने स्टाॅल लगाए। जिसमें 50 फीसदी तक अकेले भदोही जनपद के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें