फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...अब रेल राज्य मंत्री बनेंगे खेवनहार,मामला पहुंचा मंत्रालय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालानगर। वाराणसी वाया प्रयागराज रेल खंड पर ट्रायल की अवधि बढ़ाकर चलाई जा रहीं 11071 डाउन-11072 अप वाराणसी वाया लोकमान्य तिलक टर्मिनल और सारनाथ एक्सप्रेस को नियमित करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। महाप्रबंधक, रेलवे बोर्ड चेयरमैन के बाद अब रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा तक मामला पहुंच गया है।
विज्ञापन

पूर्व सभासद अनीस अख्तर का समर्थन करते हुए नगर पालिकाध्यक्ष प्रह्लाद दास गुप्ता ने भी पत्रक भेजकर ट्रेनों का संचालन इसी रूट से करने की मांग की। पत्रक में कहा कि सप्ताह में एक दिन मुंबई जाने वाली रांची-कुर्ला में जगह न मिलने व छूट जाने से यात्रियों को प्रतिदिन रूट से जा रही कामायनी एक्सप्रेस काफी राहत देने का काम कर रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-दो पर चल रहे सिक्स लेन निर्माण के चलते आवागमन में व्यवधान उत्पन्न होने से सारनाथ एक्सप्रेस से भी लोगों को राहत मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें