फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक डिवाईस संग पकड़ी गई परीक्षार्थी, रस्टीकेट कक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में एक महिला परीक्षार्थी इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ पकड़ी गई। महाविद्यालय प्रशासन ने रस्टीकेट कर उसके उपकरण को सील कर परीक्षा नियामक को भेज दिया।
वहीं दूसरी ओर डीएम विशाख जी के निरीक्षण में नेशनल इंटर कॉलेज में स्टेटिक मजिस्ट्रेट कमलजीत सिंह के स्थान पर दूसरे कर्मचारी ज्ञान प्रकाश ड्यूटी करते मिलने पर डीएम ने उनके खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणी जारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में रविवार को सात केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा संपन्न हुई। ज्ञानपुर के काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान एक महिला परीक्षार्थी के पास एक इलेक्ट्रानिक डिवाइस मिला। जांच करने पहुंची टीम ने उसके कान के पास संदिग्ध उपकरण देखा। जांच के दौरान वह प्रतिबंधित उपकरण मिला। इससे केंद्र में खलबली मच गई। खबर लगते ही प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने डिवाइस को सील कर उसे परीक्षा नियामक को भेज दिया। इसी तरह जिलाधिकारी विशाख जी के निरीक्षण में नेशनल इंटर कॉलेज भदोही में स्टेटिक मजिस्ट्रेट भूमि संरक्षण अधिकारी कमलजीत सिंह अनुपस्थित मिले। उनके स्थान पर ड्यूटी भूमि संरक्षण के वरिष्ठ सहायक ज्ञानप्रकाश करते मिले। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा ने कहा कि उक्त महिला परीक्षार्थी को रस्टीकेट कर उपकरण को परीक्षा नियामक भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें