फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमासपा का स्थापना दिवस समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रगतिशील मानव समाजवादी पार्टी ने सोमवार को स्थापना दिवस मनाया। चकमानधाता स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में आरक्षण एवं सत्ता प्राप्त करो महारैली और जनसभा हुई। समारोह में एकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष प्रेमचंद्र बिंद ने कहा कि आज विश्व मानवाधिकार दिवस के मौके पर हमें समानता और विकास के लिए आंदोलन चलाने का संकल्प लेना चाहिए। कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को सम्मान और अधिकार दिलाया जाएगा। प्रमासपा पूंजीवाद और सामंतवाद को समाप्त करेगी। उन्होंने सीएएफ जवान वकील बिंद को शहीद का दर्जा और परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। कहा कि पत्नी को सरकारी नौकरी और गोपीगंज बाजार में जवान की प्रतिमा लगवाई जाए। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री पूर्व सांसद फूलन देवी की बड़ी बहन रुक्मिणी देवी निषाद ने संगठित होकर आरक्षण और सत्ता में भागीदारी का आह्वान किया। पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुरेश मुखिया बिंद ने भी संबोधित किया। कहा आज राजनीति व्यापारवाद का रूप ले चुकी है। इस मौके पर रामधनी केवट, शिवनाथ बिंद, मीना देवी, रेखा देवी, सिंधू देवी, वीपी परवाना, महेंद्र बिंद, बच्चालाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें