फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा सेहत हक और प्यार, हर बच्चें का...

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सर्व शिक्षा अभियान के तहत सोमवार को जिले के कई स्कूलों में स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें बच्चों को परिषदीय स्कूलों में प्रवेश दिलाने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय छतमी में बीएसए अमित कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली रवाना किया। इस दौरान स्कूल में बच्चों को नि:शुल्क किताब वितरित की गई। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि मुसहर बस्ती, दलित बस्ती को चिह्नित कर बच्चों का प्रवेश कराएं। उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा का काफी महत्व है। बच्चे-बच्चियों को समुचित शिक्षा देकर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकता है। स्कूल चलो अभियान की रैली में शामिल बच्चे और बच्चियां बैनर एवं तख्तियों पर लिखे नारे, शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का तुम करो जतन...। सबको शिक्षा सबको ज्ञान, बेटा बेटी एक समान...। पढ़ी लिखी जब माता होगी, घर की भाग्य विधाता होगी...। बच्चे पढ़ेंगे पढ़ाएंगे, देश का मान बढ़ाएंगे। शिक्षा सेहत हक और प्यार, हर बच्चे का है अधिकार। आओ मिलकर अलख जगाएं, शिक्षा को घर घर पहुंचाएं... आदि नारे लगाते हुए गांव एवं नगर की बस्तियों में जनजागरण किया। इस मौके पर बीईओ रविंद्र शुक्ला, आरके सिंह आदि रहे। इसी तरह प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय चितईपुर में प्रधानाध्यापक अरविंद पाल के नेतृत्व में स्कूल चलो रैली निकाली गई। इस मौके पर अनु सिंह, अंजली, सियाराम, माला, सुधा, लोकमणि, राजेश्वर, लाल चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें