फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय मिश्र के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

विधायक विजय मिश्र भाजपा में शामिल हो सकते हैं। लगातार चार बार से विधानसभा में ज्ञानपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे विधायक के संघ के करीब होने की खबरें आ रही हैं। हालांकि उन्होंने खुद इससे इनकार किया है लेकिन विश्वस्त सूत्रों की मानें तो विधायक संघ के कुछ उच्च पदस्थ लोगों के लगातार संपर्क में हैं।
विज्ञापन

ज्ञानपुर से तीन बार लगातार सपा से विधायक चुने जाने के बाद 2017 विधानसभा चुनाव से ऐन पहले विधायक विजय मिश्र का टिकट कट गया था। इसके बाद उन्होंने निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) के टिकट पर चुनाव लड़ा और चौथी बार विजयी होकर विधानसभा पहुंचे। सपा से टिकट कटने के बाद ही मिश्र के भाजपा और बसपा में शामिल होने की चर्चाएं थीं। अब सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार विधायक सीधे नागपुर के संपर्क में हैं। विधायक के बेहद करीबी माने जाने वाले और एक भाजपा विधायक के रिश्तेदार सुनील जायसवाल गुड्डू ने भी मंगलवार को नागपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। उनकी जिले के राजनीतिक हालात पर तकरीबन 20 मिनट तक चर्चा हुई। इससे विधायक के भाजपा से करीबी बढ़ाने की अटकलों को और बल मिलने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें