फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग लूटने के चक्कर में कुएं में गिरकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खमरिया/घोसिया। औराई कोतवाली क्षेत्र के खमरिया नगर में रविवार को वार्ड छह में सुबह पतंग के चक्कर में एक बच्चे की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। कई बार शिकायत के बाद भी कुएं को नहीं ढकने पर लोगों ने नाराजगी जताई है।
मकर संक्राति का पर्व नजदीक होने से बच्चे पतंगबाजी कर रहे हैं। रविवार को वार्ड छह पकरीतर में बड़ी संख्या में बच्चे पतंग उड़ा रहे थे। उसी दौरान एक पतंग कटी तो सभी बच्चे उसे लपकने के लिए भागे। खेत की तरफ जा रही पतंग को लेने के चक्कर में यश मौर्य (12) पुत्र संजय मौर्य वहीं एक पुराने कुएं में गिर गया। उसके साथ दौड़ रहे बच्चों के शोरगुल मचाने पर वहां बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे। एक युवक ने कुएं में जाकर बच्चेे को बाहर निकाला। तब लोग उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने यश को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार वाले दूसरे निजी अस्पताल लेकर गए वहां भी चिकित्सकों ने मृत बताया। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ेपरिवार वालों ने कोई कानूनी कार्रवाई किए बिना भोगांव घाट पर मृत बालक का अंतिम संस्कार कर दिया। दूसरी तरफ घटना को लेकर नागरिकों ने नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि नगर के आसपास पुराने कुएं को ढकवाने की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया जाता है कि यश को पतंग के लिए जाते समय पिता संजय ने रोका भी था, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन


पतंग के चक्कर में टूटी जिंदगी की डोर
खमरिया। नगर के वार्ड छह निवासी यश मौर्य की मौत से परिवार पर मानो पहाड़ टूट पड़ा। दो बहनों में यश इकलौता था। पिता संजय मौर्य का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। उसकी बहनें रिया और सिया भी भाई की मौत से बेसुध हो गई है। पतंग पाने के चक्कर में यश की जिंदगी की डोर टूट गई। संजय खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें