फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई/महाराजगंज (भदोही)।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय का बृहस्पतिवार को बाबूसराय, महराजगंज, औराई, अमवां और गोपीगंज में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वह नवरात्र में विंध्याचल दर्शन करने के लिए जा रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए निकाय और 2019 के चुनाव में जुटने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर वर्ग का विकास कर रही है। युवाओं को रोजगार और भ्रष्टाचार खत्म करने को सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, मजदूरों का योजनाओं के माध्यम से विकास कर रही है। डिजिटल इंडिया से भ्रष्टाचार पर लगाम लगा है। महराजगंज संवाददाता के अनुसार, सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे और जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक के नेतृत्व में महराजगंज बाजार में पूर्व केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता प्रशांत सिंह चिट्टू, दिलीप यादव, विनय पाल, अरुण सिंह, राजेश पटेल, सूर्य प्रसाद चौबे, मोहन सिंह, रमाकांत तिवारी, ओम प्रकाश मिश्र, कपिल मिश्र, ओंकारनाथ तिवारी, चंद्रमा मिश्र, चंद्रभूषण दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

औराई चौराहे पर भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के संयोजक शिवप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस मौके पर ज्ञानचंद्र जायसवाल, संजय साहू, मुर्सलीन, अर्जुन गौतम, राजेश बरनवाल, अवकाश शुक्ला, अंगद विश्वकर्मा, रमाकांत शर्मा आदि रहे। गोपीगंज के काली देवी मंदिर के पास भाजपा नेत्री सपना दूबे, प्रवेश तिवारी और अमवां स्थित एक ढाबे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, बालदत्त पांडेय, अभय सिंह आदि रहे। मिर्जापुर तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोरेलाल पांडेय के नेतृत्व में महराजगंज बाजार में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर जेपी सिंह, अमित पांडेय, हरिशंकर दूबे, बागीश दूबे, पंकज बिंद, सौरभ सिंह, पवन पांडेय, अमित जायसवाल, रिंकू आदि रहे। गोपीगंज के मिर्जापुर रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारे के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर सुषमा मिश्रा, सोहनलाल गुप्ता, सुनील मिश्रा, संतोष पांडेय, नागेंद्र सिंह, आनंद मिश्रा, घनश्याम मिश्र, सतीश पांडेय, बिंदेश गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें