फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांतीय स्वास्थ्य टीम ने अस्पतालों को खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/औराई (भदोही)।
विज्ञापन

नेशनल रुरल हेल्थ मिशन (एनआरएचएम) की प्रांतीय टीम ने गुरुवार को जनपद की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। टीम ने जिला अस्पताल ज्ञानपुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिली खामियों पर फटकार लगाते हुए सीएमएस और चिकित्साधिकारी को सुधार लाने की चेतावनी दी।
एनआरएचएम की प्रांतीय टीम पिछले तीन दिनों से जिले में डेरा डाले हुए हैं। सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा ले रही है। इस टीम के बाद नवंबर महीने में एनआरएचएम की केंद्रीय टीम जिले में जांच के लिए आएगी। गुरुवार को टीम ने जिला अस्पताल का दुबारा निरीक्षण किया। टीम ने ओपीडी, भर्ती वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड, ब्लड बैंक, रिकार्ड रूम का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही पत्रावलियों का भी अवलोकन किया। कमियां मिलने पर फटकार लगाते हुए सुधार लाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आगे के निरीक्षण में खामी मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद, टीम ने सीएचसी औराई का निरीक्षण किया। पूरे अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद टीम ने पत्रावलियों के रखरखाव, साफ-सफाई में सुधार लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में हड़कंप रही। निरीक्षण टीम में डॉ. रईस, डॉ. अरविंद, डॉ. प्रीती अग्रवाल, डॉ. पीके गंगवार समेत अन्य चिकित्सक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआरएचएम की प्रांतीय टीम दो दिनों से जिले में है। निरीक्षण कर स्वस्थ्य सुविधाओं का जायजा ले रही है। रिकार्ड को ठीक से रखने, पत्रावलियों को दुरुस्त रखने का निर्देश दे रही है। - डा. सतीश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें