फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी, स्वास्थ्यकर्मी समेत 17 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में कोरोना की रफ्तार थम नहीं रही। हर रोज कोरोना के नए-नए मरीज सामने आ रहे हैं। रविवार को बैंककर्मी, स्वास्थ्यकर्मी समेत 17 नए संक्रमित मिले। इससे जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1659 हो गई है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी के रोकथाम को लेकर सरकार भले ही तमाम गाइडलाइन जारी की है, लेकिन धरातल पर सबकुछ बेकार साबित हो रहा है। सुबह-शाम बाजारों में लगने वाली भीड़ सामाजिक दूरी को तार-तार कर देती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी रिपोर्ट में 17 नए संकमित मिले। इसमें डीघ एसबीआई का एक कर्मचारी, सीएमओ कार्यालय का कर्मी, आनापुर में अधेड़, ज्ञानपुर में युवक, सोबरी में वृद्ध समेत तीन, संवरा में युवक, मदनपुर में मां-बेटी, शिवरामपुर में अधेड़, ज्ञानपुर के बालीपुर में अधेड़, बालिका इंटर कॉलेज में युवक, विट्ठलपुर में युवक, खेमईपुर में पति-पत्नी शामिल है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों में रिकवरी रेट बेहतर है। नए मरीजों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 200 से भी कम है। अब तक 21 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें