फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में कोरोना के 167 नए संकमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोविड संक्रमण की रफ्तार जिले में तेजी से बढ़ती जा रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आई रिपोर्ट में 167 संक्रमित मरीज मिले है। वहीं 147 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए हैं। नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 5464 पहुंच गई है। जबकि एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1894 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण ने एक बार फिर से तेजी से दस्तक दे दी है। वहीं जनपद में कोरोना के बढ़ते खतरे के बावजूद भी ज्यादातर लोग कोरोना गाइडलाइन को लगातार नजर अंदाज कर रहे हैं। दरअसल शासन व जिला प्रशासन की ओर से जारी कोरोना गाइड लाइन के पालन में लोग दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। नतीजतन जिले में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस क्रम में बुधवार को कालीन नगरी में कोरोना के कुल 167 नए संक्रमित मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया। इसी के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 5464 तक पहुंच चुका है। जबकि बुधवार को ही 147 स्वस्थ्य हो चुके हैं। वर्तमान में कोराना एक्टिव मरीज बढ़कर 1894 हो गए हैं। लगातार बढ़ रहे आंकड़े से स्वास्थ्य विभाग ही नहीं बल्कि जिला प्रशासन भी चिंतित है। अधिकतर लोग कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने को तैयार नहीं है।
इस संबंध मेें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि हर दिन कोरोना संक्रमण की जांच की जा रही है और जहां मरीज मिल रहे हैं वहां सैनिटाइजेशन व थर्मल स्क्रिनिंग टीम भेजी जा रही है। सीएमओ ने बताया कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन कर समय-समय पर इलाज और जरूरी दवाएं दी जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें