भदोही। महात्मा गांधी के 150 जयंती स्मृति में भाजपा के पदयात्रा कार्यक्रम के तहत रविवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान चकहोलमन सगर, झींगुरपुर में घर घर जाकर न केवल लोगों को चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी बल्कि उपलब्धियों का बखान भी किया। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी रोहित कुमार पांडेय ने बताया कि घर घर जाने का उद्देश्य योजनाओं के बारे में लोगों का फीडबैक भी लेना है जो नेतृत्व को भेजा जाएगा।
पार्टी कार्यकर्ता चकहोलमनपुर के मुसहर बस्ती में गए। वहां उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्हें जागरूक भी किया गया। इसके बाद झींगुरपुर गए, जहां लोगों ने दुख दर्द साझा किए। जिला सह मीडिया प्रभारी गोवर्धन राय ने बताया कि जनधन योजनाओं में सरकार ने बगैर गारंटी ऋण की व्यवस्था कराई है। 15 करोड़ से अधिक खाते खुलने के बाद करोड़ों लोग ऋण का लाभ उठा रहे हैं। बताया कि कम प्रीमियम में गरीबों के दुर्घटना बीमा पेंशन स्कीम की सराहना हो रही है। इस दौरान ग्रामीणों से स्वच्छता अपनाने और शौचालय योजनाओं के बारे में बताया गया। विनय कुमार, मनोज कुमार पांडेय, सभापति राय, आशु पांडेय, हीरालाल राय, चंपा देवी, चंदन पांडेय, बसंतलाल, शिवलाल मौर्य, जड़ावती देवी, मोहन मिश्र आदि मौजूद थे।
मोढ़ संवाददाता के अनुसार सुरियावां विकास खंड के कस्तूरीपुर बूथ से रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कमल संदेश पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं। मौके पर राजेंद्र प्रसाद मिश्र, राजेश दुबे, सूरज गौतम ,कुंज बिहारी मिश्र, राजेंद्र मौर्या, कृष्णकुमार, अनिल चौबे, मिथलेश मिश्र ,गुलाब चंद, राधेश्याम, सुभाष आदि रहे।