फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में एडीजी जोन ने ली मंडलीय समीक्षा बैठक

विज्ञापन
मंडलीय समीक्षा बैठक
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन विश्वजीत महापात्रा सोमवार को जिले में थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्यालय सरपतहां में भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र जिले के कानून व्यवस्था की समीक्षा की। अफसरों को आगामी निकाय चुनाव और दीपावली को सकुशल संपन्न कराने का निर्देश दिया। कहा कि चुनाव में जो माहौल बिगाड़ने वाले शरारतीतत्व हों, उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई करें। चुनाव में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब छह बजे जिले में पहुंचे एडीजी जोन जोन विश्वजीत महापात्रा को पहले गॉर्ड आफ ऑनर की सलामी दी गई। इस दौरान पुलिस कार्यालय सरपतहां में करीब दो घंटे तक मैराथन समीक्षा बैठक चली। डीआईजी मिर्जापुर, तीनों जिलों के एसपी के अलावा अन्य उच्चाधिकारियों से गहन मंत्रणा की। मंडलीय कानून व्यवस्था के एक-एक बिंदुवार समीक्षा की। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने, नगर निकाय चुनाव, दीपावली, छठ पूजा आदि को लेकर अफसरों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह सतर्क रहे। कहीं भी कोई सामान्य घटना हो भी तो उस पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों से कहा कि वह अपने जिले में पुरस्कार घोषित अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें। दीपावली के समय अवैध पटाखा भंडारण, जुआरियों पर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर डीआईजी प्रेमप्रकाश, एसपी सचींद्र पटेल, एसपी मिर्जापुर आशीष तिवारी, एसपी सोनभद्र आरपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार, सीओ ज्ञानपुर रामकरन, सीओ औराई बीके सिंह, सीओ भदोही आशुतोष पांडेय, पीआरओ विवेक उपाध्याय समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें