फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लटक रहे एचटी तार से झुलसे दो मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई क्षेत्र के पूरे नोहरी गांव में बृहस्पतिवार को काफी नीचे लटक रहे बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आकर दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों बच्चे सगे भाई हैं। इनमें से एक बालक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

पूरे नोहरी गांव निवासी पप्पू तिवारी के दो बेटे अनुज (6) और अनुराग (3) बृहस्पतिवार को घर के सामने खेल रहे थे। बताते हैं कि घर की चहारदीवारी से बमुश्किल तीन फीट की ऊंचाई से बिजली का हाईटेंशन तार गुजरा है। शाम करीब साढ़े चार बजे बच्चे खेलते हुए चहारदीवारी पर चढ़ गए और इसी दौरान वे तार की चपेट में आ गए। उस समय तार में बिजली प्रवाहित होने के कारण दोनों बच्चे झुलस गए। इसमें अनुज ज्यादा जल गया। ग्रामीणों के मुताबिक वह जलते हुए चहारदीवारी से नीचे गिरा। इसके बाद गांव में खलबली मच गई। दोनों बच्चों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एक बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से झुलसे अनुज को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि कई बार बिजली विभाग से तार को ऊपर करने की मांग की गई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। यह तार बेहद जर्जर होने के कारण कई बार टूट कर गिर चुका है। विभाग हर बार उसी तार को जोड़कर फर्ज की इतिश्री कर लेता है।
इस संबंध में एक्सईएन बिजली अमर सिंह ने कहा कि पूरेनोहरी गांव में दो बच्चों के करेंट से झुलसने की जानकारी मिलते ही जेई को मौके पर जाने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही तार को बदल कर ऊपर करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें