फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों की मनोकामना पूरी करेगी सुमंगला

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रदेश सरकार की कन्या सुमंगला योजना गरीब परिवार की बेटियों की मनोकामना पूरी करेगी। जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के दौरान बेटियों को छह किस्तों में 15 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन जमा किए जा रहे हैं। यह धनराशि सीधे बेटियों के खाते में ट्रांसफर होगी। तीन लाख की सालाना आय वालों को इसका लाभ मिलेगा। योजना में एक परिवार की दो बेटियों को ही लाभ मिलेगा। इस बारे में जिलाधिकारी ने विभागोें को पत्र लिख कर योजना को प्रभावी बनाने को कहा है।
विज्ञापन

समाज में प्रचलित कुरीतियों और भेदभाव के चलते अक्सर बेटियां/ महिलाएं स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मौलिक अधिकारों से वंचित रह जाती हैं। बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या और असमान लिंगानुपात को खत्म करने और बालिकाओं के प्रति परिवार की नकारात्मक सोच में बदलाव लाने के लिए सरकार ने कन्या सुमंगला योजना लागू की है। इसमें बच्ची के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए सरकार मदद करेगी। योजना से बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उन्हें आवश्यक टीके लग जाने से कई जानलेवा बीमारियों से भी सुरक्षा होगी। शासन का पत्र आने के बाद जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने प्रोबेशन, बेसिक, माध्यमिक शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, परिवार कल्याण समेत अन्य विभागों को पत्र जारी कर इसको प्रभावी बनाने का निर्देश दिया है। जुड़वा बहनें होने की स्थिति में तीन बेटियों को भी लाभ दिया जाएगा। साथ ही अनाथ बेटी को गोद लेने पर भी उसे योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें