फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार शुरू करें, मुद्रा लोन देगा यूबीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जोरई गांव के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को यूनियन बैंक की ओर से वित्तीय साक्षरता गोष्ठी का आयोजन किया गया। आरबीआई के सहायक महाप्रबंधक जय प्रकाश और एमएसएमई के सहायक निदेशक डॉ. विभा ने ग्रामीणों को वित्तीय लेनदेन को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन

महाप्रबंधक जय प्रकाश ने बैंक में डिजिटल लेन-देन और फर्जी कॉल से बचने की जानकारी दी। कहा कि ठगों से हमेशा सावधान रह कर ही बैंक संबंधित कार्य करें और बैंक कर्मचारियों की सलाह पर ही कोई निर्णय लें। डॉ. विभा ने ग्रामीणों को मुद्रा योजना के बारे में बताया। कहा कि मुद्रा लोन स्वरोजगा शुरू करने वाला व्यक्ति आसानी से बैंक से प्राप्त कर सकता है। इस दौरान अधिकारियों और ग्रामीणों में प्रश्नोत्तरी हुई। जिसमें विजेता ग्रामीणों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर राम गोपाल सिंह, महेंद्र सिंह, रामधनी, राजेश परदेशी आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कोआर्डिनेटर देवेंद्र दूबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें