फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार नियोजन से रुकेगा मृत्यु दर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार को परिवार नियोजन संबंधी संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें विशेषज्ञों ने स्वास्थ्यकर्मियों को जागरूक कर दंपतियों को परिवार नियोजन अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

रामगुलाम वर्मा ने कहा कि सही तरीके से दंपति परिवार नियोजन का उपयोग करता है तो 30 प्रतिशत मृत्यु दर में कमी आ सकेगी। 15 से 49 वर्ष तक योग्य दंपति की श्रेणी में आते हैं। नियोजन के तहत अस्थायी और स्थायी विधियां मौजूद हैं, जिन्हें परिवार अपनी इच्छानुसार चुन सकता है। जैसे पुरुष नसबंदी और महिला बंध्याकरण। अस्थायी विधि में कापर-टी, गर्भनिरोधक माला-एन और छाया गोली, अंतरा इंजेक्शन आदि शामिल हैं। अंतरा नया गर्भनिरोधक साधन है। इसके बारे में परिवार को जानकारी जरूरी है। इस इंजेक्शन को लगवाने से तीन महीने तक मुक्ति मिल जाती है। लाभार्थियों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए तैयारियां जारी हैं। बताया कि गत वर्ष आठ हजार महिलाओं ने अंतरा का लाभ उठाया। अब लोग परिवार नियोजन की ओर जागरूक हो रहे हैं। नसबंदी हो या अन्य साधन महिलाओं की जागरूकता बढ़ रही है। चिकित्सा और परिवार कल्याण विभाग ने परिवार नियोजन को ध्यान में रखते हुए अंतरा इंजेक्शन और छाया टैबलेट की शुरुआत की, जो परिवारों के लिए अतिमहत्वाकांक्षी साबित भी हो रही है। इनकी उपलब्धता सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क है, जो 15 फरवरी, 18 से निरंतर जारी है। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी राकेश, विमल, शमां परवीन, आशा यादव, शीतला प्रसाद, अभय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें