जीआईसी में छात्राओं को साइकिल वितरित करते सांसद रमेश बिंद। संवाद
- फोटो : BHADOHI
नए वर्ष की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को 150 बेटियाें को साइकिल और 21 आशा बहुओं को स्मार्टफोन मिला तो वो खुशी से झूम उठीं। कलेक्ट्रेट सभागार और जीआईसी मैदान में आयोजित समारोह में सांसद रमेश बिंद, विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, दीनानाथ भाष्कर और डीएम आर्यका अखौरी ने संयुक्त रुप से सामानों को वितरित किया।
विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में समारोह का आयोजन कर श्रम विभाग की तरफ से संचालित संत रविदास शिक्षा सहायता योजना में पंजीकृत श्रमिकों की 150 बेटियों को साइकिल वितरित किया गया। सांसद रमेश चंद्र बिंद ने कहा कि सरकार बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। साथ ही श्रमिकों के हित के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं संचालित है। इस मौके पर सहायक श्रमायुक्त कमलेश कुमार, मयंक मिश्रा, इंद्रजीत तिवारी, दीपक मौर्य, राम विलास बिंद, वीरेंद्र प्रसाद, इंद्रजीत तिवारी, विजय गौतम, मुरारी लाल, सुशील कुमार, रविंद्र कुमार आदि रहे। इसी तरह कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से आशा बहनों को स्मार्टफोन वितरण का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान सांसद, विधायकों संग अफसरों ने प्रथम चरण में 21 आशाओं को समार्ट फोन दिया। विधायकों ने कहा कि डिजिटल युग में आशाओं को फील्ड में कार्य करने के दौरान कागजी कार्रवाई से बचने के लिए सीधे स्मार्टफोन पर अपने कार्य की सूचना अंकित कर सकेंगे। उन्होने कहा कि इस स्मार्टफोन का उपयोग सभी आशा बहू स्वयं करें, किसी अन्य को न दें। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सेना का जवान बॉर्डर पर दुश्मनों के विरुद्ध डटा रहता है, उसी प्रकार आशा बहू ने भी कोविड के खिलाफ अपने कार्य क्षेत्र में सक्रिय रही। इस मौके पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक आदि रहे।