फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: भदोही में 15 फीट का अजगर देख दंग रह गए ग्रामीण, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा

Tue, 30 Dec 2025 05:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: भदोही जिले के डीघ ब्लॉक के घनश्यामपुर गांव में 15 फीट का अजगर दिखा। अजगर को देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया और अजगर को जंगल में छोड़ा। 
विज्ञापन
15 फीट का अजगर देख हैरान रह गए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के डीघ ब्लॉक के घनश्यामपुर गांव में मंगलवार की सुबह 15 फीट का अजगर गांव में देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू किया और उसे मिर्जापुर के जंगल में छोड़ दिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


गंगा के तटवर्ती गांव में अक्सर अजगर निकलने की बात सामने आती है। घनश्यामपुर मार्ग पर सुबह एक विशालकाय अजगर निकला। उसी दौरान गांव की एक महिला खेत की तरफ जा रही थी। उसने देखा तो वह चीखते हुए घर की तरफ भागी। खबर सुनते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। 

यूपी 112 मौके पर पहुंची। वन विभाग को सूचना दी गई। औराई रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद उसे काबू किया। वन रक्षक अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि अजगर करीब 50 किलो वजनी और 15 फीट लंबा था। उसका रेस्क्यू कर मिर्जापुर के जंगल में छोड़ दिया गया। अभी एक दिन पूर्व ही अभोली ब्लॉक में एक अजगर को वन विभाग की टीम ने पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें