फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 15 दिन के अभियान का 13 वां दिन खत्म, सिर्फ दुकानदारों को मिली चेतावनी

विज्ञापन
गोपीगंज में सड़क की पटरी पर बाईक लगाकर किया गया अतिक्रमण। संवाद
विज्ञापन
लालानगर। शहरी क्षेत्रों में सड़कों की पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चल रहे 15 दिनी अभियान का 13 वां दिन खत्म हो गया। फिर भी पटरियों पर अतिक्रमण जस का तस है। यातायात और पुलिस की संयुक्त टीम ने 10 दिन पहले सड़कों की पटरियों से सामान हटाने के लिए दुकानदारों को चेतावनी दी थी। फिर भी दुकानदारों को कोई फर्क नहीं पड़ा। अतिक्रमण के कारण बाजार में जाम लगता है। इससे राहगीरों को परेशानी होती है। गोपीगंज नगर में रोजाना जाम लगता है। यातायात विभाग ने अतिक्रमण हटाने के लिए एक से 15 अप्रैल तक अभियान चलाने का निर्णय लिया था। अभियान के पहले दिन गोपीगंज ज्ञानपुर मोड़, मिर्जापुर तिराहा, काली देवी रोड़, स्टेशन रोड़, खड़हट्टी मोहाल, पुलिस चौकी, पालिका चेंबर के पास अतिक्रमण हटवाया गया था।
विज्ञापन

कार्रवाई होते ही घनघनाने लगते हैं फोन
निकायों में सड़क के किनारे पटरियों पर दुकानें सजी है। पालिका की ओर से दो महीनों में एक बार भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की गई है। इसका मुख्य कारण है राजनीतिक दवाब। पालिका के ईओ रामबचन ने बताया कि कार्रवाई करते ही अध्यक्ष के फोन आने लगते हैं। बात वहां नहीं बनी तो अन्य जनप्रतिधियों के फोन आने लगते हैं।


पुलिस चौकी और नगर पालिक कार्यालय के पास जो दुकानें स्थायी रूप से सड़क के किनारे लगती थी, उसे हटा दिया गया है। कभी कभार अस्थायी ठेला, खोमचा वाले आ जाते हैं। ऐसे दुकानदारों पर भी अब कार्रवाई की जाएगी। - राकेश कुमार सिंह, यातायात प्रभारी भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े स्तर पर पुलिस बल के साथ अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। अभियान की अभी तिथि निश्चित नहीं है।
- राम बचन यादव, ईओ गोपीगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें