फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा शुल्क लेकर कटपास बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालानगर। हाईवे का सिक्सलेन निर्माण कार्य रुकने के बाद बैरिकेडिंग कर डिवाइडर से कट पास बना रहे एनएचएआई के कर्मचारियों पर मनमाने ढंग से कट पास निकालने का आरोप लगाया गया है। सोमवार को व्यापारियों ने रोष जताते हुए कहा कि काम में लगे कर्मचारी जनता के हित का ध्यान नहीं रख रहे हैं और सुविधा शुल्क लेकर काफी दूर-दूर मनमाने ढंग से कट पास निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

गोपीगंज नगर में ओवरब्रिज निर्माण के चलते लग रहे जाम को लेकर निर्माण कार्य को रोककर दुर्घटनाओं से बचाव के लिए एनएच कर्मी सड़क के मध्य टीन शेड लगाकर बैरिकेडिंग कर रहे हैं। व्यापारियों का आरोप है कि काफी दूर-दूर कट छोड़ा जा रहा है। इसको लेकर व्यापारियों ने कर्मियों पर जनता के हित को ध्यान में न रखते हुए कहीं-कहीं सुविधा शुल्क लेकर मनमाना कटपास खोलने का आरोप लगाया। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। कहा कि पहले राजमार्ग के मध्य एक छोटा डिवाइडर बना था, जिससे नागरिकों को सड़क आर-पार करने में काफी सुविधा रहती थी। लेकिन अब पूरे मार्ग के बीच डिवाइडर बनाया जा रहा है। पूरी तरह से बंद कर दिए जाने के बाद व्यापार पर असर पड़ रहा है। साथ ही गंभीर रोगियों को हास्पिटल तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। नाराजगी जताने वालों में मुख्य रूप से श्रीकांत जायसवाल, दिनेश, राजेश, बबलू, बब्बू गुप्ता, राकेश, विदेशी, बच्चा समेत अन्य लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें