जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को आई रिपोर्ट में एक बालिका समेत 13 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस की संख्या 99 हो गई है।
नए मरीजों में डीघ और सुरियावां ब्लॉक के पांच-पांच, ज्ञानपुर के दो संक्रमित शामिल हैं, जबकि एक मरीज दूसरे जिले का है। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि नए मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।