ग्रामीण अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1269 मरीजों का उपचार किया गया। मरीजों के उपचार के साथ ही जरूरी जांच भी की गई।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के सभी 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। सीएमओ और अन्य विभागीय अधिकारी मेला में व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए भ्रमण करते रहे। पीएचसी पर आयोजित स्वास्थ्य मेला में सर्दी, खांसी, बुखार, खून जांच और अन्य बीमारियों के मरीजों ने लाभ लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि मेला में आए मरीजों की जरूरी जांच कर उपचार किया गया। मेले में 510 पुरुष, 560 महिला और 199 बच्चों की जांच कर दवा दी गई। 443 लोगों के आयुष्मान कॉर्ड बनाए गए। 57 चिकित्सकों और 199 स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें केंद्रों पर व्यवस्था में जुटी रहीं।