भदोही। 91 सीटों पर प्रथम चरण के मतदान के दिन नगर के विभिन्न चाय पान के दुकान पर बहसबाजी का दौर तेज हो गया। लोग मोदी और गठबंधन में बंटे नजर आए। हाल यह है कि यदि किसी ने मोदी का पक्ष लिया तो उसे जवाब भी सुनना पड़ेगा। मथुरापुर में बहसबाजी चली तो मुन्ना लाल यादव ने कहा कि जब से सुप्रीम कोर्ट राफेल सौदा क जांच बदे तैयार होईगा बा तब से भाजपाईयन क नींद उड़ि गा बा। इसी पर मोदी के मुरीद बनारसी लाल यादव कह उठते हैं इहै त ठीक भा अब तो दूध क दूध अऊन पानी क पानी होई जाई।
राजू यादव चाय दुकानदार हलांकि केवल सुनते हैं लेकिन जब उनसे रहा नहीं जाता तो बोल उठते हैं। उन्होंने कहा कि जनता के जईन सरकार न पसंद आई ओके हटय के पड़ी। हालांकि इस गांव में अधिकतर लोग मुलायम और अखिलेश के चाहने वाले मिले। बच्चेलाल यादव, राजकुमार यादव, बच्चन यादव ने तो कह दिया कि मोदी जाएंगे तभी अच्छे दिन आएंगे। बहस के बीच अनिल मौर्य ने कहा कि गठबंधन से भाजपा के नेता सकते में आ गए हैं। उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा है।
अनिल शर्मा बीते दिनों सांड़ के हमले में घायल हो गए थे। उन्होंने कहा कि इ कईन राजनीति हौ कि गाय, भैंस, साड़ हमारे खेत को चट कइ जात हैन...। राहगीरन के हमला कइ के घायल कय देथेन लेकिन इ सरकार अपमे में मस्त बा। मुकेश यादव, रमाशंकर यादव ने गठबंधन का पक्ष लिया और गठबंधन को ही जिताने के संकल्प दोहता रहे। मोदी के कार्यों की प्रसंशा करने वाले नेहरु यादव ने कहा कि जेके आपन वोट खराब करय के होई उ गठबंधन के वोट देई...।