फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर किया मतदान के लिए जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। भदोही तहसील के आधा दर्जन न्याय पंचायतों समेत भदोही नगर के वित्तपोषित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए जागरुकता किया। नगर पालिका कार्यालय के मुख्य द्वार से रैली को अपर जिलाधिकारी राम सिंह वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मे तख्तियों पर लिखे श्लोगन का प्रदर्शन करने के साथ बच्चों ने नारे लगाए।
विज्ञापन

रैली में सर्रोई, अमिलोरी, पिपरी के अलावा कई भदोही नगर के कई विद्यालयों के छात्र और स्टॉफ सम्मिलित हुए। तख्तियां पर घर-घर में संदेश दो, वोट दो-वोट दो, अंकल आंटी मान जाओ, वोट डालेंगे कसम खाओ, बच्चा बच्चा करे पुकार, वोट डालना तुम हर बार, लोकतंत्र की है, पहचान, मत मतदाता और पहचान, लोकतंत्र में हिस्सेदारी हम सब की है जिम्मेदारी... आदि नारों के साथ भ्रमण किया। एडीएम ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान बहुत महत्च है। जितना अधिक मतदान प्रतिशत होगा, उतना अच्छा आपका प्रतिनिधि होगा। लोकतंत्र के बेहतरी के लिए सबको वोट देना चाहिए। रैली आनंद नगर गजिया, लिप्पन तिराहा, स्टेशन रोड, जलालपुर, पीरखांपुर रोड, काजीपुर रोड होते हुए अजीमुल्लाह चौराहे आकर समाप्त हुआ। चौराहे पर विशाल शिविर में बच्चों को जलपान कराया गया। शिविर में एसडीएम रमेश कुमार भी मौजूद थे जबकि रैली में धीरज सिंह, हरिशंकर यादव, नसीम अहमद, शोभनाथ, कुसुम लता, योगिता हेमकर, बीएल पाल, मो.खालिक, सोनल वर्मा, आशीष दूबे, विनोद सिंह, अनीता, राजीव सिंह, श्याम सुंदर, प्रेमशंकर, राजीव श्रीवास्तव आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें