फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब परिवारों का घर बसाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज। गरीब परिवारों का घर बसाना सबसे बड़ा पुण्य धर्म है। ऐसे आयोजनों में लोगों को बढ़चढ़ कर हि स्सेदारी निभाना चाहिए। तो पर्व एवं त्योहार सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देते हैं। उक्त बातें मंगलवार को मिर्जापुर रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में साहू समाज की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह और होली मिलन समारोह में बतौर मुख्यअतिथि रहे महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रतिलाल साहू ने कहीं।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित समारोह में मिर्जापुर निवासी रीना साहू शिवपुर वाराणसी निवासी जितेंद्र साहू, ओमप्रकाश साहूमिर्जापुर और अनिता देवी वीरसाहपुर-मिर्जापुर के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। दोनों नव युगल अग्नि को साक्षी मान सात फेरे लिए। शादी के बंधन में बंध कर साथ जीने-मरने की कसम खाई। समाज के लोगो का सामूहिक आशीर्वाद मिलने से नवयुगल के आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। साहू समाज ने वर-वधू को गृहस्थी के सामान उपहार स्वरुप उपलब्ध कराया गया। इसी तरह संपन्न हुए होली मिलन कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर अबीर-गुलाल लगाकर आपसी मनमुटाव को दूर करने का हरसंभव प्रयास किया गया। भोजपुरी गायकों ने साथी कलाकारों के साथ होली गीत और भजन प्रस्तुत कर समां बांधा। नगर अध्यक्ष रोशनलाल साहू के साथ कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने आगंतुकों का स्वागत किया । इस मौके पर लक्ष्मीशंकर साहू, शिवशंकर, जितेंद्र साहू, गोविंद साहू, मानिकचंद, सुरेंद्र कुमार, काशीनाथ समेत बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें