भदोही। न्याय योजना से देश के 25 करोड़ गरीब परिवारों को लाभ मिलेगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जो यह योजना बनाई है उससे अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचेगा। यह विचार सोमवार की शाम पार्टी के कैंप कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने कही। वे सोमवार को अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के नवनियुक्त शहर चेयरमैन परवेज अंसारी के अभिनंदन समारोह में बोल रही थीं।
उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक हमेशा से कांग्रेस पार्टी का हिमायती रहा है। वह आज भी कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ा है। कहा कि अल्पसंख्यक विभाग के नए शहर चेयरमैन से पार्टी को काफी लाभ होगा। उन्होंने चेयरमैन से शहर इकाई का गठन कर लोकसभा चुनाव में तन मन से लग जाने का आह्वान किया। इस मौके पर पीसीसी बनाए गए मसूद आलम और एआईसीसी सदस्य जगदीश पासी को भी माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
संचालन कर रहे मुशीर इकबाल ने कहा कि भाजपा राहुल गांधी के सबको बराबरी का हक दिए जाने की मांग से बौखला गई है। प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि सत्ता हिल गई है, जिससे भाजपा नेता बौखला गए हैं। अभिनंदन समारोह में कमर मलिक, रविशंकर मिश्रा, राजेश पांडेय, देव नारायण सिंह यादव, मनोज गौतम, राकेश मौर्य, डा. महेंद्र यादव, नूरआलम, स्वालेह अंसारी, अजहरुद्दीन अज्जू, इबरार अहमद, मो. शकील, जाहिद अंसारी, इंस्पेक्टर बिंद, डा. निजामुद्दीन, मास्टर मोबीन, तौसीफ अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।