फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन हजार गरीबों को मिलेगा कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। बढ़ती ठंड में प्रशासन की ओर से साढ़े तीन हजार गरीबों को कंबल वितरित किया जाएगा। तीनों तहसीलों में सूची तैयार कर ली गई है और सोमवार को वितरण शुरू हो जाएगा। घूमंतू लोगों को ठहरने के लिए जिले में 10 रैन बसेरा स्थल स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

गर्मी और बारिश में गरीब तबके के लोग किसी तरह समय काट लेते हैं, लेकिन ठंड में गरम कपड़ों के अभाव में उनकी मुश्किलें बढ़ जाती हैं। शासन की ओर से जिले में कंबल के लिए 15 लाख और अलाव के लिए डेढ़ लाख रुपया भेजा गया है। जिला प्रशासन की ओर से कंबल की खरीद कर ली गई है। सोमवार को तीनों तहसीलों में एसडीएम और तहसीलदार कंबल का वितरण करेंगे। अपर जिलाधिकारी राम सिंह वर्मा ने बताया कि जीटी रोड पर गोपीगंज, औराई, ऊंज, बाबूसराय, ज्ञानपुर, भदोही, चौरी, सुरियावां समेत 10 स्थानों पर अस्थायी रैन बसेरे बनाए गए हैं, जहां घूमंतू लोगों को रात में ठहरने की व्यवस्था की गई है। रैन बसेरा के लिए पंचायत भवन, स्कूल भवन आदि को चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों तहसीलों में कंबल के लाभार्थियों की सूची तैयार की गई है। ज्ञानपुर में 1163, औराई में 1164 और भदोही में 1163 कंबल भेजा गया है। उन्होंने तहसील स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि ठंड को देखते हुए तीन दिन के अंदर सभी पात्रों को कंबल वितरित कर दें। कहा कि संगठनों और समाजसेवी के माध्यमों से गरीबों तक और कंबल पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें