लालानगर। गोपीगंज नगर के सोनखरी स्थित प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि संविधान एवं कानून का इस्तेमाल जनता एवं देश हित में होना चाहिए न कि राजनीतिक इस्तेमाल के लिए। जैसे कि एससी एसटी एक्ट का दुरुपयोग किया गया, उसका खामियाजा तीन राज्यों के चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ा।
हर जाति के साथ समानता का व्यवहार होना चाहिए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्ना पांडेय ने कहा कि आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल का इस्तीफा देना संतोषजनक नहीं है। प्रदेश महासचिव विमलेश पांडेय ने कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए परिवार के लिए संवेदना व्यक्त की। साथ ही कहा कि संगठन के कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ हैं। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव शक्ति पांडेय ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रद्युम्न चंद्रशेखर तिवारी ने किया और धन्यवाद रमाशंकर और महेंद्र कुमार ने किया बैठक में सुभाष पांडे, श्यामा उपाध्याय, डॉ. बनवारी, जगदीश शुक्ला, श्याम नारायण पांडेय, नंदलाल शुक्ला आदि मौजूद रहे।