फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चिकित्सक समेत 11 और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण एक बार फिर मुश्किलें बढ़ाने लगा है। दिन प्रतिदिन नए संक्रमित मरीजों का मिलने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। बच्चों से लेकर बड़े, महिलाएं तेजी से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में महिला चिकित्सक समेत 11 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रख कर इलाज शुरू कर दिया गया है। अब कुल मरीजों की संख्या 47 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी से होने लगा है। प्रतिदिन कोरोना के नए मामले आ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रतिदिन 1500 से 2000 लोगों की जांच की जा रही है। बाहर के राज्यों से आने वालों पर विभाग की कड़ी नजर है। बृहस्पतिवार को 11 संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है, जबकि 1600 आरटीपीसीआर जांच के लिए स्वैब लिए गए हैं। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 47 पहुंच गई है। इसमें स्टेशन रोड के एक, भदोही के दो, चौरी के एक, रयापुर के एक, कुंदर के एक, ज्ञानपुर देहात के एक, जेठपुर के एक, सारीपुर के दो, गोपीगंज के एक मरीज मिले हैं। सभी को होम क्वारंटीन कर इलाज शुरू किया गया है।
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित दुबे ने बताया है कि शनिवार को 11 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। सभी को होम आइसोलेशन में इलाज किया जा रहा है। अब कुल मरीजों की संख्या 47 हो गई है। कोरोना संक्रमित मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे। इसके बाद ही इन संक्रमित मरीजों में मिलने वाले वैरिएंट की जानकारी मिलेगी। संक्रमितों के संपर्क में रह रहे लोगों का चिन्हित किया जा रहा है। उनकी कोराना जांच कराकर होम आइसोलेशन में रखा जाएगा। होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य की मानीटरिंग की जाएगी। बाहर के राज्यों से आने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें