फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरी-चौरा समेत कई ट्रेने रहीं लेट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज। कोहरे और ठंड का असर ट्रेनों की रफ्तार अब भी रोक रहा है। सोमवार को कई महत्वपूूर्ण गाड़ियां घंटों विलंबित चलीं। दिल्ली रूट की ट्रेनों की हालत बेहद खराब रही। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार को चौरी-चौरा एक्सप्रेस कोहरे के कारण अपने निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से पहुंचीं। वहीं कई अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंची। इससे कुंभ स्नान करने जा रहे स्थानार्थियों को समस्याएं हुईं। हालांकि किसी तरह मेला स्पेशल चलाकर कुंभ के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

फरवरी की शुरुआत में कोहरे और ठंड ने कई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। इससे कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय 4-10 घंटे की देरी से स्टेशन पहुंचीं। सोमवार को मौनी आमावस्या के चलते पूरा स्टेशन स्नानार्थियों की भीड़ से खचाखच भरा रहा। वहीं चौरी-चौरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से सुबह नौ बजे ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर बेकाबू भीड़ बोगी के ऊपर चढ़ गई। काफी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे यात्रियों को नीचे उतारकर ट्रेनें रवाना की गईं। वहीं छूट गए यात्रियों को मेला स्पेशल ट्रेनों से रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक महानंदा ने बताया कि कोहरे के कारण दानापुर उधना एक्सप्रेस तीन घंटे, मडुवाडीह नई दिल्ली तीन घंटे, दरभंगा लोकमान्य तिलक चार घंटे, मऊ इलाहाबाद सिटी डीएमयू 10 घंटे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस तीन घंटे, बलिया आनंद बिहार भृगु एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें