फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरूषों के अपमान को लेकर कांग्रेस का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। मध्य प्रदेश में महात्मा गांधी के चित्र पर गोली चलाने के विरोध में सोमवार को गांधी पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर आवाज बुलंद की। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। केंद्र सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाया गया।
विज्ञापन

पीसीसी सदस्य सुरेश उपाध्याय ने कहा कि गांधी जी की पुण्यतिथि के दिन मध्य प्रदेश में हिंदू महासभा की ओर से बापू के चित्र पर गोली लाई गई। यह घटना भाजपा के इशारे पर की गई। कांग्रेसजनों ने बापू हम शर्मिंदा है, तेरे कातिल जिंदा हैं... के नारे लगाए। कहा कि अखिल भारतीय हिंदू महासभा का यह कृत्य न सिर्फ निंदनीय है, बल्कि देश के महापुरुषों का अपमान है। पीसीसी सदस्य संजीव दुबे और मसूद आलम ने कहा कि गांधी जी देश की आत्मा में बसे हुए हैं, ये कदम हिंदुस्तान की आत्मा की हत्या है। पीसीसी सदस्य माबूद खां ने कहा कि हिंदू महासभा का यह कृत्य देशद्रोह है। इस पर मोदी सरकार का मौन देश को अराजकता की तरफ ले जा रहा है। इस मौके पर राजेश पांडेय, अनुपम आनंद उपाध्याय, रामधनी पांडेय, अवधेश पाल, डॉ. निजामुद्दीन मंसूरी, जान मोहम्मद, नूर आलम परवेज हाशमी, डॉ. समद, राजेश विश्वकर्मा, लवकुश श्रीवास्तव, अनिल दुबे, अजय दुबे, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें