फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन : समय सीमा खत्म, इसके बाद भी 100 परियोजनाएं अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/दुर्गागंज। केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत चलने वाली परियोजनाएं कार्यदायी संस्था और ठेकेदारों की लापरवाही की वजह से तय समय से डेढ़ साल बाद भी पूरी नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन

इससे गर्मी में लोगों की शुद्ध पानी मिलने की आस भी टूट गई। करोड़ो रुपये खर्च होने के बाद भी लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
बढ़ती जनसंख्या के साथ-साथ पानी की समस्या भी बढ़ती जा रही है। हैंडपंप आदि भी लगाए गए हैं, लेकिन कई क्षेत्रों में आर्सेनिक, आयरन और फ्लोराइड की मात्रा पानी में बढ़ने से लोगों को तमाम तरह की बीमारियां भी होने लगी हैं।
ऐसे में लोगों को शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए अगस्त 2019 में केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन की शुरुआत की। इसके तहत सभी ग्राम पंचायतों में आबादी के हिसाब से पेयजल टंकियां स्थापित कर घर-घर पानी पहुंचाना है।
विज्ञापन

पहले चरण में साल 2021 में 82 परियोजनाएं स्वीकृत हुईं। तीन चरण में अब तक 988 गांवों का चयन हुआ। कार्यदायी संस्था वेलस्पन और जी इंफ्रा की उदासीनता और ठेकेदारों की लापरवाही से परियोजनाओं की हालत ठीक नहीं है। कहीं पाइपलाइन बिछाई गई तो टंकी नहीं बनी। कहीं टंकी बनी तो पाइप नहीं पहुंच सकी। इससे 100 से अधिक परियोजनाएं पूरी नहीं हो सकी। ये परियोजनाएं जनवरी 2024 में ही पूरी होनी थीं, लेकिन करीब 15 महीने बाद भी ये अधूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें