गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार जमीन के विवाद को लेकर दो स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में महिला समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सीएचसी में कराया गया।
अमानाबाद-छतमी गांव में जमीन के मामले को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए और जमकर मारपीट हो जाने से अकबर अली (45, पप्पू (42), चांदतारा (42), बानू निशां (42), अमीना (31) को चोट आई। इसी तरह संसारापुर में जमीन को ही लेकर मारपीट हो जाने से लालती देवी (45),रत्नेश (23), राजकुमार (50), सिपाहीलाल (50), अशोक कुमार (39) घायल हुए। उपचार के एक-दूसरे के खिलाफ दी गई तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमानाबाद-छतमी से चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।