फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुलायम लड़ें तो करूंगा मुकाबला, दूंगा पटखनी'

Tue, 02 Jul 2013 08:00 AM IST
अंबेडकरनगर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अकबरपुर नगर से सटे कुर्की बाजार में स्टील प्रोसेसिंग प्लांट का शिलान्यास करने के बाद सोमवार को केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनीप्रसाद वर्मा ने अपनी संसदीय सीट बदलने की अटकलों को सिरे से खारिज किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे अंबेडकरनगर से चुनाव नहीं लड़ेंगे। यदि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह डॉ. लोहिया की भूमि पर चुनाव लड़ने का साहस जुटाएं तो जरूर उन्हें पटखनी देने के लिए मैं यहां से चुनाव लड़ने को तैयार रहूंगा। बेनी ने कहा कि ऐसा करना सपा सुप्रीमो के लिए आसान नहीं।

उन्होंने कहा कि जब वे समाजवादी पार्टी में थे तो पूर्वांचल के टिकट वही बांटते थे। ऐसे में पूर्वांचल से उनका नाता बना हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने किसानों के साथ भी धोखा किया है। बिजली संकट से पूरा प्रदेश कराह रहा है। जोर देकर कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रदेश से कम से कम 50 सीटों पर जीत हासिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 छात्राओं को सौंपा सोलर लैंप
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने 30 छात्राओं को सोलर लैंप सौंपा। कहा कि इससे छात्राओं को आगे बेहतर शिक्षा जारी रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें