फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नशे में बोल रहे हैं बेनी, इलाज कराना होगा'

Mon, 01 Apr 2013 12:59 AM IST
वाराणसी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पर बेतुके बयानों से हमला बोलने वाले केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा पर अब यूपी के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने उन्हीं के अंदाज में पलटवार किया है।
विज्ञापन


शिवपाल ने कहा कि बेनी वर्मा नशे की हालत में बोल रहे हैं। उनका इलाज कराना होगा।

उन्होंने कहा कि सपा की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह भी अनाप-शनाप बोल रहे हैं। शिवपाल परिजनों के साथ रविवार को यहां एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल यादव ने कहा कि बेनी प्रसाद वर्मा पर अफीम की तस्करी करने के आरोप लगते रहे हैं। लगता है अब वह इसका इस्तेमाल भी करने लगे हैं।
विज्ञापन


सिगरेट में अफीम या चरस जैसी कोई चीज मिलाकर पी रहे हैं। इसका उनके दिमाग पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि सपा के वोटों में 25 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है।

देवरिया में हुए उपचुनाव में मिली जीत ने इसे साबित भी कर दिया है। आगामी लोकसभा चुनाव में सपा बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी।

सपा के बिना केंद्र में किसी पार्टी के लिए सरकार बना पाना संभव नहीं होगा। इससे विपक्षी दलों के नेता बौखला गए हैं। अजित सिंह भी इसी बौखलाहट में बयानबाजी कर रहे हैं।

अब तक चले कैसे कैसे तीर

बेनी के वाण
1- उत्तर प्रदेश में अगले चुनाव में समाजवादी पार्टी चार सीटों पर सिमट जाएगी। आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 सीटों में से कांग्रेस को 40 सीट मिलेंगी। हम भाजपा को 10 से ज्यादा सीट नहीं जीतने देंगे। मायावती को 36 सीटें मिलेंगी, जबकि सपा की अर्थी को कंधा देने के लिए उसे चार सीटें ही मिलेंगी।

2- बाबरी मामले में मुलायम सिंह यादव ने मुसलमानों के साथ धोखा किया था। जिस बाबरी मुद्दे को लेकर मुलायम हीरो बन रहे हैं, उसकी असलियत कुछ और है। बाबरी ढांचे को बचाने के लिए मुलायम ने कुछ नहीं किया था।
विज्ञापन


सपा का पलटवार
- मुलायम सिंह यादव ने कहा कि बेनी अपने बेटे को जिता नहीं पाए, राहुल को क्या प्रधानमंत्री बनाएंगे।
- रामगोपाल यादव ने बेनी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह अपने बेटे की हार के गम में हैं और अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें