हाथरस के कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के डाक खाने वाली गली में तीन बाइक सवार युवकों ने एक ब्यूटी पार्लर संचालिका को गोली मार दी। यह वारदात उस समय हुई जब पार्लर संचालिका अपने पार्लर में काम कर रही थी। इस घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया।
घटना की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी केंद्र लाये, यहां से गंभीर हालत में उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घायल रानी की मां चमन ने बताया कि युवक नदीम युवती को अपने साथ ले जाने की धमकी देता है, वह अन्य लड़कियों के साथ भी खिलवाड़ कर चुका है। पार्लर में घुसकर लड़कियों की फ़ोटो भी खिंचता है।