कप्तानगंज। क्षेत्र के अवस्थीपुर गांव में करंट ल्रगने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अवस्थीपुर गांव के रहने वाले रामचन्द्र (40) मजदूरी करता था। शनिवार की सुबह पांच बजे वे बिजली के बोर्ड में पंखा लगाने के दाैरान करंट लगने से अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उसेे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
राम चंद्र अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसकी अचानक मौत से पिता हीरालाल, पत्नी सीमा देवी, दो बेटे विपिन कुमार, विनय कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। कप्तानगंज के एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद