वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के गनेशपुर चौकी क्षेत्र के वन विहार के समीप सड़क किनारे 15 अगस्त को दोपहर में एक बुजुर्ग अचेत अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों ने सरकारी एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल भेजवाया तथा घटना की जानकारी पुलिस को दी।
अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। मेमो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया है। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक का रंग सावला, लंबा कद है। उम्र लगभग 60 वर्ष तथा उसके शरीर पर हल्का आसमानी टी शर्ट, ब्लू कलर हाफ लोअर पहन रखा था। शरीर पर कही भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद