बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पैसों के लेनदेन को लेकर हुई इस वारदात में पीड़ित पक्ष ने तीन से चार अज्ञात लोगों पर हमला करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
महुड़र निवासी दिवाकर चौधरी ने तहरीर दी कि 23 अक्तूबर की रात करीब 8:20 बजे उसके बेटे युवराज चौधरी (20 ) को हर्षित शुक्ला ने पैसे देने के बहाने पेट्रोल पंप पर बुलाया था। वहां पहुंचते ही तीन से चार अज्ञात लोग आए और सिर व पीठ पर हमला कर दिया। उन्होंने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है। संवाद