फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने वाले युवक किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी 14 वर्षीय बेटी को गांव में ही रहने वाला एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। आरोपी युवक काफी दिनों से गांव में अपनी मौसी के घर रहता था और 14 सितंबर को दिन में करीब 10 बजे मौका पाकर किशोरी को अपने साथ ले गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित कर आरोपी और किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी दिलशाद निवासी रघुनाथपुर, थाना बेवान, जिला अंबेडकर नगर को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से अपहृता किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में आगे की विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें