फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर पोस्ट करने के बाद युवती ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर पोस्ट करने के बाद युवती ने लगाई फांसी
विज्ञापन

छावनी (बस्ती)। जिले के छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले उसने वीडियो भी बनाया और इसे शेयर कर दिया।
उधर, मृतका के पिता ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को दुष्कर्म करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अपलोड वीडियो में युवती जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात कह रही है। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि युवती ने आत्महत्या की है। उसका स्मार्टफोन पुलिस को नहीं मिला है, जिसमें फांसी लगाने से पहले वीडियो बनाने की बात सामने आ रही है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी थाना क्षेत्र की रहने वाली मृतका के पिता दिल्ली-हरिद्वार में पेंटिंग की ठेकेदारी का काम करते हैं। दिल्ली में रहने वाले पिता के साथ ही युवती इन दिनों रह रही थी। बताया जा रहा है कि घटना के दो दिन पहले ही वह दिल्ली से गांव लौटी थी। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को घर पर अपना कमरा बंद कर उसने छत के कुंडे से फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजन देखने गए तो घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन उसे नीचे उतार कर सीएचसी हर्रैया ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें