फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हरे रंग में रंगने लगीं कलाइयां, बाजार में बढ़ी रौनक

विज्ञापन
बाजार में बिक रही हरी चुड़िया-संवाद
विज्ञापन
बस्ती। सावन की शुरुआत के साथ ही बाजार रंग-बिरंगी चूड़ियों से सज गया है। शृंगार सामग्री की खरीदारी तेज होने के साथ ही चूड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ बढ़ने लगी है। वर्षों से चूड़ियों की खरीदारी के प्रमुख केंद्र माने जाने वाले गांधीनगर बाजार में इस बार हरी चूड़ियों की सबसे ज्यादा मांग है। सावन में हरी चूड़ियों को सुहाग और मंगल का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन

दुकानदार अयाज और दीनकर ने बताया कि इस बार जेली बैंगल और कश्मीरी चूड़ियां महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं। इसके अलावा लखनवी डिजाइन, स्टोन वर्क, मेटल फिनिश, ग्लिटर, सीप के कड़े और डिजाइनर चूड़ी सेट भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। बाजार में हर बजट के हिसाब से चूड़ियों की अलग-अलग रेंज उपलब्ध है। दुकानदारों को उम्मीद है कि सावन के सोमवार और तीज के अवसर पर बिक्री में और तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें