फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पारिश्रमिक का भुगतान अटका आर्थिक तंगी से जूझ रहे मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। ब्लॉक के विभिन्न गांवों में वीबी-जी रामजी योजना के तहत काम करने वाले मजदूरों का करीब दो करोड़ रुपये पारिश्रमिक एक माह से अधिक समय से लंबित है। ब्लॉक स्तर से भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने और कोषालय से धनराशि जारी होने के बावजूद मजदूरों के खातों में पैसा नहीं पहुंचा है। इससे मजदूर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

बीडीओ शशि कुमार तिवारी ने बताया कि मजदूरों के करीब दो करोड़ रुपये से अधिक के भुगतान की प्रक्रिया ब्लॉक स्तर से पूरी कर 10 और 13 अक्तूबर को जिले को भेजी गई थी। तकनीकी समस्या के कारण मजदूरों के खातों में धनराशि पहुंचने में देरी हो रही है। जल्द ही मजदूरों के खातों में पैसा पहुंच जाएगा।
मजदूर रामनिहाल, दीपू, बिंदु, अवनीश, गोविंद और लवकुश ने बताया कि उन्होंने 30 सितंबर से काम किया था लेकिन अब तक पारिश्रमिक नहीं मिला।
दिवाली और छठ जैसे त्योहार भी बीत गए, इसके बावजूद मजदूरी खाते में नहीं आई। इससे खेती-किसानी के खर्च और बच्चों की फीस जमा करने में परेशानी हो रही है। रामनोकर, खुर्शीद, वेचन, निरंजन, केसरा देवी, लालमन और रविंदर ने बताया कि आठ अक्तूबर को किए गए काम का पारिश्रमिक भी अब तक नहीं मिला है।
विज्ञापन

उन्हें बताया गया था कि निर्धारित समय में भुगतान नहीं होने पर अतिरिक्त पारिश्रमिक दिया जाएगा, लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी मूल मजदूरी नहीं मिली। इससे मजदूरों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें